1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. उत्तर प्रदेश: महिला की गला दबाकर की हत्या,क्या है पूरा मामला जानिए

उत्तर प्रदेश: महिला की गला दबाकर की हत्या,क्या है पूरा मामला जानिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश: महिला की गला दबाकर की हत्या,क्या है पूरा मामला जानिए

झांसी के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। महिला के गले से सोने की चेन व बाली भी गायब है। घटना के समय महिला की नातिन भी साथ सो रही थी। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत नयापुरा निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी मोहम्मद फैयाज की पत्नी मुमताज गुरुवार रात अंदर वाले कमरे में अपनी नातिन शेरीन के साथ सो रही थीं। 

इसी बीच रहस्यमय हालात में किसी ने मुमताज की गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...