1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस नेता थरूर पर कोर्ट ने लगाया जर्माना

कांग्रेस नेता थरूर पर कोर्ट ने लगाया जर्माना

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। इस विवादित टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने जमकर उनकी निंदा की थी। जिस पर बीजेपी नेता राजीव बब्बर ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर मानहानि का केस दिल्ली के एक कोर्ट में दर्ज करवाया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबिक,  शशि थरूर मनहानि के आरोप में कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। बार-बार पेश होने के आदेश के बाद जब वे शनिवार को भी वह कोर्ट में पेश नहीं हुए थे तो उनके ऊपर पांच  हजार रुपये जुर्माना लगा दिया गया है। 

आपको बता दें कि, दिसंबर 2019 में सुनवाई पंद्रह फरवरी 2020 तक के लिए टाल दी गई थी। दिसंबर में भी कोर्ट ने शशि थरूर को पांच हजार रुपये की गारंटी जमा करने का जुर्माना लगाया था। वहीं कोर्ट ने बीजेपी नेता राजीव बब्बर पर भी पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने के कारण  लगाया गया था।


Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...