1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार : समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जटेली को 4 साल कैद

रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार : समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जटेली को 4 साल कैद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार : समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जटेली को 4 साल कैद

दिल्ली की एक अदालत ने 20 साल पुराने रक्षा सौदा भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली और उनके दो अन्य सहयोगियों को चार साल की कैद की सजा सुनाई है।

उनके दो सहयोगियों में पूर्व पार्टी सहयोगी गोपाल पचेरवाल और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस. पी. मुरगई शामिल है। इन दोनों लोगों को भी चार साल की सजा सुनाई गई है। 

सीबीआई ने लगभग 20 साल पुराने रक्षा सौदे में कथित भ्रष्टाचार के मामले में समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली और दो अन्य दोषियों को अधिकतम सात साल जेल की सजा देने की मांग की थी।

यह मामला जनवरी 2001 में न्यूज पोर्टल तहलका पर प्रसारित ‘ऑपरेशन वेस्टएंड’ से सामने आया था और यह एक स्टिंग ऑपरेशन था।

सेना को थर्मल इमेजर की आपूर्ति करने के लिए संदिग्ध कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में आए पत्रकार से अभियुक्तों ने रिश्वत स्वीकार की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...