बिहार में कोरोना का संकट गहरा रहा है और इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने आज एक बड़ा निर्णय लिया है।
दरअसल बिहार के सीएम नितीश ने निर्णय लिया है कि आने वाले 16 तारीख तक राज्य में लॉकडाउन की पाबंदी लागू रहेगी।
इस दौरान सरकारी दफ्तर 50 फीसदी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ काम करेंगे।
वाणिज्यिक और निजी कार्यालयों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ खोला जाएगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाएं पहले की तरह ही चालू रहेंगी।
राज्य में अब तक 48001 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 31673 मरीज ठीक हो चुके हैं।