कोरोना का संकट वैसे तो पुरे देश पर आया है और इसने सबको प्रभावित किया है लेकिन सबसे अधिक अगर देखा जाए तो इसकी मार मीडिया जगत पर पड़ी है। मीडिया जगत में काम कर रहे लोगों को न सिर्फ अपने खर्चे कम करने पड़े बल्कि अपने लोगों की सुरक्षा का भी इन्तजाम करना पड़ा।
इसके बाद भी कई लोगों कोरोना पॉजिटिव हुए और कई लोगों को जान खोनी पड़ी है। अब ऐसी ही एक दुःखद खबर इंडिया टुडे ग्रुप से आ रही है, सामने आ रही जानकारी के अनुसार एक युवा पत्रकार की कोरोना से मौत हो गई है।
Shattered with the demise of our dear colleague and India Today’s Lucknow correspondent @neelanshu512 A terrible bout of Covid claimed the life of this intrepid 30 year old reporter. The entire team is plagued with grief. May God give strength to his family and friends. Om Shanti
— Rahul Kanwal (@rahulkanwal) September 1, 2020
आपको बता दे कि लखनऊ में ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप के सीनियर रिपोर्टर नीलांशु शुक्ला की कोरोना से मौत हो गई है। वह महज 30 साल के थे और ‘आजतक’ चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल ने नीलांशु की मौत की खबर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए ईश्वर से उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।