1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना वायरस: पीएम मोदी आज रात 8 बजे फिर करेंगे राष्ट्र को संबोधित

कोरोना वायरस: पीएम मोदी आज रात 8 बजे फिर करेंगे राष्ट्र को संबोधित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: पीएम मोदी आज रात 8 बजे फिर करेंगे राष्ट्र को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वायरस के चलते आज रात आठ बजे देश को फिर से संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी है। पीएम मोदी ने लिखा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।

बतातें चले कि इससे पहले पीएम मोदी ने 19 मार्च को भी देश को संबोधित किया था। तब उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव व सावधानी रखने और इसके खिलाफ लड़ाई में जनता के सहयोग की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि 22 मार्च को देशवासी जनता कफ्र्यू का पालन करें। उसके बाद उनकी अपील का काफी असर भी नजर आया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...