1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. वाराणसी: महाभारत युद्ध 18 दिन में जीता गया था, कोरोना को 21 दिन में जीता जाएगा- पीएम मोदी

वाराणसी: महाभारत युद्ध 18 दिन में जीता गया था, कोरोना को 21 दिन में जीता जाएगा- पीएम मोदी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी: महाभारत युद्ध 18 दिन में जीता गया था, कोरोना को 21 दिन में जीता जाएगा- पीएम मोदी

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, आज काबुल में गुरुद्वारे में हुए आतंकी हमले से मन काफी दुखी है। मैं इस हमले में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

इसके बाद पीएम मोदी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री स्नेह, करुणा और ममता का स्वरूप हैं। उन्हें प्रकृति की देवी भी कहा जाता है। आज देश जिस संकट के दौर से गुजर रहा है, उसमें हम सभी को मां शैलसुते के आशीर्वाद की बहुत आवश्यकता है।

काशी का सांसद होने के नाते मुझे ऐसे समय में आपके बीच होना चाहिए था। लेकिन आप यहां दिल्ली में जो गतिविधियां हो रही हैं, उससे भी परिचित हैं। यहां की व्यस्तता के बावजूद मैं वाराणसी के बारे में निरंतर अपने साथियों से अपडेट ले रहा हूं।

महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था, आज कोरोनी के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं। हमारा प्रयास है इसे 21 दिन में जीत लिया जाए। महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण महारथी, सारथी थें, आज 130 करोड़ महारथियों के बलबूते पर हमें कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जीतना है। इसमें काशीवासियों की बहुत बड़ी भूमिका है।

काशी वाशियों से प्रधानमंत्री ने कहा कि, काशी का अनुभव शाश्वत, सनातन, समयातीत है। और इसलिए, आज लॉकडाउन की परिस्थिति में काशी देश को सिखा सकती है- संयम, समन्वय, संवेदनशीलता काशी देश को सिखा सकती है- सहयोग, शांति, सहनशीलता, काशी देश को सिखा सकती है- साधना, सेवा, समाधान।

कोरोना बीमारी के देखते हुए देशभर में व्यापक तैयारियां की जा रही है। सभी को इस समय घरों में रहना अति आवश्यक है। यही इस बीमारी से बचने का बेहतर उपाय है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...