1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे  टर्मिनल तीन पर कोरोना वायरस के लिए प्रबंधन और तैयारियों का निरीक्षण किया। चीन में फैले कोरोना नाम के खतरनाक वायरस धीरे-धीरे पूरे दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। चीन में अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई हजारों लोगों में इसके लक्षण पाए गए हैं।

बताते चलें कि, इस वायरस ने अब तक चालीस से भी ज्यादा देशों में अपने पांव पसार चुका है। तो वहीं, अब भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। जहां शुरुआती दिनों में इससे केवल तीन लोग पीड़िता पाए गए थे तो अब, कोरोना वायरस के चपेट में 30 लोग आ चुके हैं। इसके बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी स्कूल (कक्षा 5 वीं तक) कल से 31 मार्च तक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि, देश में अब तक इस वायरस के 30 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 14 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

14 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी 11 मरीजों में दिल्ली, तेलंगाना, जयपुर और गुड़गांव में एक-एक मरीज हैं। इसके साथ ही आगरा में एक ही परिवार के छह मरीज मिले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...