1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पत्रकार और उसकी बेटी में कोरोना वायरस की पुष्टि, मचा हड़कंप

पत्रकार और उसकी बेटी में कोरोना वायरस की पुष्टि, मचा हड़कंप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पत्रकार और उसकी बेटी में कोरोना वायरस की पुष्टि, मचा हड़कंप

देश में कोरोना वायरस के संकट के चलते 21 दिन का लॉकडाउन है वही एक के बाद एक नए केस आने से सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है। दरअसल मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ की प्रेस वार्ता में मौजूद एक पत्रकार को कोरोना संक्रमित पाया गया है साथ ही उनकी बेटी को भी पॉजिटिव पाया गया है।

मुख्यमंत्री के तौर पर कमलनाथ की पिछले दिनों भोपाल में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी पत्रकार अब क्वारंटाइन में जाएंगे। इस कॉन्फ्रेंस में भोपाल ही नहीं, दिल्ली के भी कई पत्रकार शामिल थे।  

बता दें कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले 20 मार्च को अपने निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसे कवर करने के लिए कई पत्रकार पहुंचे थे। इनमें वह पत्रकार भी शामिल था, जिसकी बेटी कोरोना से संक्रमित पाई गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...