कोरोना वायरस का खौफ इस वक्त हर तरफ देखा जा रहा है, देश में कोरोना का खौफ छाया हुआ है, इस बीच दिल्ली में एक और पॉजिटिव मरीज मिला है। जिसके बाद देश में कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या 31 पहुंच गई है।
इनमें से दो मरीजों का राजस्थान, एक का तेलंगाना तथा बाकी का दिल्ली और हरियाणा (गुरुग्राम) में इलाज चल रहा है। इस वक्त सभी की हालत सही बाताई जा रही है। इस बीच कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है, और साथ ही घर से काम करने के लिए कहा है, गुरुग्राम में स्थित बिड़ला सन लाइफ कंपनी ने अपने कर्मचारियों को घर बैठकर काम करने की सलाह दी है। कंपनी ने कहा है कि सभी कर्मचारी घर से काम करें और यदि बहुत जरूरी होता है, तभी दफ्तर आएं।
बताते चलें कि, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में पांचवीं तक के सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं, गुरुवार को केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को रैपिड एक्शन कमेटी गठित करने और जिला कलेक्टर की निगरानी में ब्लॉक व गांव स्तर पर टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं।