ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर दूसरे फेज के ट्रायल के परिणाम जारी कर दिए है जो की बेहद उत्साहित करने वाले है। आपको बता दे कि इस शोध में भारत भी सहयोगी है।
दरअसल देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस वैक्सीन के उत्पादन का काम शुरू भी कर चुका है और एक करोड़ डोज बनकर तैयार हो गई है। नवंबर तक ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के आखिरी नतीजे आएंगे।
माना जा रहा है की अगर सब कुछ ठीक ठाक रहता है तो दिसंबर से सबसे पहले गंभीर रोगियों को यह डोज दी जाएगी।
सीरम इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजीब ढोरे ने एक बयान में कहा है कि दिसंबर तक कोरोना की वैक्सीन आराम से आ सकती है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बन रही वैक्सीन का ट्रायल भारत में भी होगा। करीब 1500 लोगों पर इसका टेस्ट किया जाएगा जिसके नतीजे नवंबर में आएंगे।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख आदर पूनावाला के मुताबिक वैक्सीन की बाजार में कीमत करीब 1000 रुपये के आस पास होगी। यह कंपनी देश की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है।