कोरोना के बड़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी पुलिस ने पुराने लखनऊ के पांच इलाकों का कुछ हिस्सा सील कर दिया है।
बता दें कि, रविवार को सात जमातियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। जिन इलाकों में जमाती पाए गए थे, उन्हीं इलाक़ों की मस्जिदों के आसपास के कुछ इलाकों में सीलिंग कार्रवाई शुरु की गई है।
गौरतलब है, लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। कैसरबाग, अमीनाबाद, तालकटोरा, सहादत गंज के पांच इलाकों को आंशिक रूप से किया गया है सील ।