उत्तराखंड में कोरोना ने सारी हदें पार कर दी है। एक ही दिन में 41 मरीजों के साथ अब राज्य में कुल कोरोना के मरीजों की संख्या 1000 को पार कर गयी है।
देश में कोरोना संक्रमण के 41 नए मामले सामने आ चुके हैं। इनमें देहरादून में 26, टिहरी में 11, चमोली में तीन और हरिद्वार में एक पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है।
विभिन्न राज्यों से लौट रहे प्रवासियों के कारण जो संख्या बढ़ी वो अब रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना कहर बनकर टूट पड़ा है।
सोमवार को 782 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें 730 की रिपोर्ट निगेटिव व 52 मामले पॉजिटिव हैं।