1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में कोरोना का कहर जारी, कुल मरीजों की संख्या 19 लाख के पार

देश में कोरोना का कहर जारी, कुल मरीजों की संख्या 19 लाख के पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश में कोरोना का कहर जारी, कुल मरीजों की संख्या 19 लाख के पार

देश में कोरोना का कहर जारी है। देश में रोज़ 50 हज़ार से अधिक मरीज मिल रहे है। पिछले 24 घंटे में देश में एक बार फिर 52 हज़ार मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

आपको बता दे कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जुलाई के महीने में कुल 18 हज़ार लोगों की इस वायरस के कारण जान गई है वहीं कल भी 800 से अधिक मौत हुई है।

देश में अब तक कुल 40 हज़ार के करीब मौत हुई है वहीं मरीजों की संख्या अब 19 लाख को पार कर गई है।

आपको बता दे कि अब कोरोना ने अपनी चपेट में आम जनता के साथ साथ मंत्रियों को भी लेना शुरू कर दिया है।

एमपी के सीएम शिवराज सिंह के बाद गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव मिले है। वही कल केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान में भी इस वायरस की पुष्टि हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...