1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना इफ़ेक्ट: स्टार इंडिया ने टाली पांच चैनल की लॉन्चिंग

कोरोना इफ़ेक्ट: स्टार इंडिया ने टाली पांच चैनल की लॉन्चिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना इफ़ेक्ट: स्टार इंडिया ने टाली पांच चैनल की लॉन्चिंग

कोरोना का असर अब धीरे धीरे इकोनॉमी पर दिखाई दे रहा है। ऐसे समय में जबकि देश में पूर्ण लॉकडाउन है मीडिया जगत को भी काफी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन मिलना कम हो गए है वही अब टीवी चैनल्स को भी कोरोना की वजह से नुकसान हो रहा है।

ताजा मामला स्टार नेटवर्क से जुड़ा है जिसने कोरोना के चलते अपने पांच नए चैनल्स को लॉन्च करने की योजना ठन्डे बस्ते में डाल दी है।

विजय म्यूजिक और स्टार मूवीज स्लेक्ट स्टैंडर्ड डेफिनेशन में वहीं स्टार गोल्ड 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 और डिज्नी चैनल HD होने थे। लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग टाल दी है।

 कंपनी की ओर से  जारी नोटिस में कहा गया है कि स्टार की ओर से पांच चैनल्स की लॉन्चिंग को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...