1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना इफ़ेक्ट: इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी ने की सरकार से ये अपील

कोरोना इफ़ेक्ट: इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी ने की सरकार से ये अपील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना इफ़ेक्ट: इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी ने की सरकार से ये अपील

कोरोना संकट के कारण पिछले इक्कीस दिन से लॉकडाउन है और आज उसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया है वहीं कोरोना वायरस के कारण देश की मीडिया पर भी अब बड़ा संकट आ गया है। न्यूज पेपर इंडस्ट्री इस दौरान आर्थिक संकट का सामना कर रही है।

अब ऐसे में इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी ने केंद्र सरकार से दखल देने की अपील की है। आपको बता दे, आईएनएस ने सरकार से टैक्स में दो साल के लिए छूट, न्यूज प्रिंट के आयात पर लगने वाली पांच प्रतिशत कस्टम ड्यूटी को हटाने की विनती की है।

वही इसके साथ ही यह भी अपील की गयी है कि सरकारी विज्ञापनों के मूल्य में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाए। बता दे, इस दौर में अखबार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और कई समाचार पत्रों ने तो प्रकाशन तक बंद कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...