दुनिया में करीब तीन करोड़ लोग कोरोना से बीमार हो चुके है। इनमें से दो करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 86 हजार नए मामले सामने आए हैं और 6 हजार 199 लोगों की जान चली गई है।
वहीं भारत की बात करें तो भारत में एक दिन में 95 हज़ार मरीज सामने आये है और एक हज़ार से अधिक मरीज मारे गए है।
दुनियाभर में अबतक 2 करोड़ 80 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 7 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ मरीज ठीक भी हुए हैं।
पूरी दुनिया में 70 लाख एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल 70 लाख लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी इस वक्त चरम पर है।
हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 65 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।
दुनिया के 23 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है।