1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना संकट: NBA ने की मीडिया हाउस से ये खास अपील

कोरोना संकट: NBA ने की मीडिया हाउस से ये खास अपील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना संकट: NBA ने की मीडिया हाउस से ये खास अपील

इस देश में कोरोना वायरस का संकट अब बढ़ता ही जा रहा है। अब तक देश में कुल 512 मरीज सामने आ चुके है जिनमें 246 मरीज तो सिर्फ 3 दिन में मिले है यानी की हर दिन मरीजों की रफ्तार दुगुनी होती जा रही है। वही आज रात एक बार फिर देश के पीएम मोदी जी एक बार फिर 8 बजे देश वासियों को सम्बोधित करने वाले है।

कोरोना के इस संकट के बीच देश के मीडिया जगत से भी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल मीडियाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यीय न्यूज चैनल्स के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।  

एनबीए के निदेशक मंडल ने सभी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स से यह अनुरोध किया है कि वे कोरोनावायरस से निपटने के लिए सोशल डिस्टेसिंग बनाने को लेकर तुरंत ही कोई ऐहतियाती कदम उठाएं।

एनबीए ने सभी रिपोर्टर्स और कैमरापर्सन से भी यह अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति की साउंडबाइट लेने के लिए आसपास भीड़ एकत्रित न करें। डब्ल्यूएचओ (WHO) की गाइडलाइंस को फॉलो करें और माइक से बाइट लेते समय एक-दूसरे से कम से कम चार फीट की दूरी बनाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...