शंघाई: चीन में पांच महीने में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा केस आए हैं। बीजिंग की राजधानी से सटे हेबेई प्रांत में लगातार मामले मिलने के बाद कड़ी पाबंदी लगा दी गई है। कई स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति है। गोंगडोंग प्रांत में साउथ अफ्रीका के वायरस का स्ट्रेन भी मिला है। शिनजियांग प्रांत में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। यहां से निकलने वाले दस हाइवे प्रतिबंधित किए गए हैं।
जापान की राजधानी टोक्यो और उसके नजदीकी तीन क्षेत्रों में इमरजेंसी लगा दी गई है। राजधानी में हर रोज ढाई हजार से ज्यादा नए मामले निकल रहे हैं। इमरजेंसी 7 फरवरी तक जारी रहेगी।
हेबेई प्रांत में लॉकडाउन कर दिया गया है। यात्रा पर रोक लगा दी है। इधर जापान की राजधानी टोक्यो में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमित बच्चों की संख्या बीस लाख के पार हो गई है।
ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में अप्रैल के बाद मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ा है। यहां एक हजार से अधिक मौत एक दिन में हुई हैं। ब्रिटेन में तीसरी बार लॉकडाउन लगा है।
यूरोप के 22 देशों में ब्रिटेन का नया स्ट्रेन फैल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नया वायरस तेजी से फैल रहा है। फ्रांस में एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां के अस्पतालों पर मरीजों के भर्ती होने का दबाव बढ़ रहा है।