1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना : 24 घंटे में 61 हजार केस, कुल मरीजों की संख्या 21 लाख के करीब

कोरोना : 24 घंटे में 61 हजार केस, कुल मरीजों की संख्या 21 लाख के करीब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना : 24 घंटे में 61 हजार केस, कुल मरीजों की संख्या 21 लाख के करीब

देश में लगातार दूसरे दिन 60 हजार से ज्यादा कोरोना मामले आए हैं। अब कोरोना वायरस के मामले 21 लाख के करीब पहुंच गए हैं।

आपको बता दे कि पिछले 24 घंटों में देश में 61 हजार 537 नए मामले आए और 933 लोगों की मौत हुई है।

एक दिन पहले 62 हजार 538 मामले आए थे, जो अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 68.32% है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 20 लाख 88 हजार मामले सामने आ चुके हैं और इन मामलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 लाख 19 हजार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...