दुनिया में कोरोनावायरस ने अब विकराल रूप अख्तियार कर लिया है। अकेले अमेरिका में 25 लाख से अधिक लोगों को कोरोना हो गया है। इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या 97 लाख को पार कर गयी है।
4 लाख 91 हजार लोगों की इस घातक वायरस से मौत हो गयी है। एक अनुमान लगाया जा रहा है कि अकेले अमेरिका में 2 करोड़ मरीज हो सकते है।
पाकिस्तान में अब तक 1 लाख 92 हजार 970 संक्रमित हैं, जबकि 3903 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में गुरुवार को 37,907 नए मामले सामने आए और 595 लोगों की मौत हो गई है।
10 लाख 48 हजार ठीक हुए है वहीं इसके अलावा 1 लाख 26 हजार लोगों की जान जा चुकी है। ब्राजील में 24 घंटे में 39,483 नए मामले सामने आए हैं और 1141 लोगों की मौत हुई है।
ब्राज़ील में अब अमेरिका से भी अधिक मरीज सामने आ रहे है। ब्राज़ील में अब तक कुल मरीजों की संख्या 12 लाख को पार कर गयी है।