1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जल संरक्षण की मिसाल: पलेरा में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत सोक पिट निर्माण को मिली गति

जल संरक्षण की मिसाल: पलेरा में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत सोक पिट निर्माण को मिली गति

सीएमओ शिवी उपाध्याय स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर कार्यों की मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने न केवल निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की है, बल्कि जन-जागरूकता के जरिए आम नागरिकों को भी इस मुहिम से जोड़ा है।

By: Naredra 
Updated:
जल संरक्षण की मिसाल: पलेरा में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत सोक पिट निर्माण को मिली गति

टीकमगढ़ः मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत नगर परिषद पलेरा जल संरक्षण की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

नगर परिषद की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) शिवी उपाध्याय और योजनाबद्ध तकनीकी रणनीति संभाल रहीं इंजीनियर मोनिका खरे के नेतृत्व में पलेरा को जल-सुरक्षित बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। तकनीकी सूझबूझ और प्रभावी क्रियान्वयन के साथ अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में सोक पिट (सोखता गड्ढा) का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य घरों और सार्वजनिक नलों से निकलने वाले व्यर्थ पानी को जमीन के भीतर वापस भेजना है, जिससे भूजल स्तर में सुधार हो सके।

सीएमओ शिवी उपाध्याय स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर कार्यों की मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने न केवल निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की है, बल्कि जन-जागरूकता के जरिए आम नागरिकों को भी इस मुहिम से जोड़ा है।

तकनीकी पक्ष को संभालते हुए इंजीनियर मोनिका खरे ने सुनिश्चित किया है कि सोक पिट का निर्माण वैज्ञानिक पद्धति से हो, ताकि वे लंबे समय तक प्रभावी रहें और वर्षा जल संचयन में अधिकतम योगदान दे सकें। जिसपर शहरवासियों ने की सराहना की और नगर परिषद की इस सक्रियता से पलेरा की जनता में उत्साह है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल संकट से निपटने के लिए यह एक दूरदर्शी कदम है। नालियों में बहने वाले फालतू पानी का सही उपयोग होने से गंदगी में भी कमी आएगी और भविष्य के लिए पानी सुरक्षित होगा। सीएमओ शिवी उपाध्याय का कहना है कि हमारा लक्ष्य केवल निर्माण करना नहीं, बल्कि पलेरा के जल स्तर को ऊपर उठाना है। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से हम हर बूंद को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टीकमगढ़ से संवाददाता मनीष यादव की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...