रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लालकुआं: पैट्रल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी केंद्र पर लोग अपना तंज कस रहे हैं। इसी बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
दरअसल, राष्ट्रीय कांग्रेस के कहने पर बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कालौनी के नेतृत्व में सिलिंडर लेकर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन से पहले सभी कार्यकर्ता कार लेकर रोड पर जमा हुए और फिर वहीं से पदयात्रा निकलकर जुलुस निकला गया है।
प्रदर्शन कजे दौरान लोगों ने काफी नारेबाजी की और कहा कि मोदी सरकार ने लोगोंका जीना मुश्किल कर दिया है।
इसी दौरान कार्यकर्ताओं को सम्भोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत काम है, लेकिन भाजपा की गलत नीति और बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचने के लिए बाजार में तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। इससे महंगाई बढ़ती जा रही और समाज का हर वर्ग भी दुखी होता जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस काल में कच्चे तेल की कीमत बहुत जयदा थी, इसके बावजूद भारतीय बाजार में तेल की कीमत काबू में रही। उन्होंने आगे कहा कि आज चाहे एलपीजी हो या तेल दोनों ही गरीब लोगों की पहुंच से बाहर है और भाजपा के नेता रोजाना फिजूल की बयानबाजी करते हैं।