दिल्ली में शुक्रवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने जंतर-मंतर पर ‘सत्याग्रह’ आंदोलन शुरू किया। यह प्रदर्शन राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद किया गया, जिससे पार्टी में आक्रोश फैल गया।
कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए विरोध जताया और दिल्ली में ही धरना प्रदर्शन जारी रखा। कई नेताओं ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया।
प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की पुलिस से तीखी बहस हो गई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की।

काफी देर तक हुई नोकझोंक के बाद पुलिस ने जीतू पटवारी को हिरासत में लेकर बस में बैठा दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कांग्रेस नेताओं ने संकेत दिया है कि जब तक मामले में स्पष्टता नहीं आती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।