1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. वारिस पठान के विवादित बयान का कांग्रेस ने किया पलटवार

वारिस पठान के विवादित बयान का कांग्रेस ने किया पलटवार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वारिस पठान के विवादित बयान का कांग्रेस ने किया पलटवार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पूर्व एमएलए वारिस पठान का बीते गुरूवार को एक विवादित भाषण सामने आया है जिसमें वो, मोदी शाह के साथ साथ हिंदुओं के खिलाफ भी भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मुसलमानों की संख्या अभी 15 करोड़ है, लेकिन ये 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी है, अगर ये 15 करोड़ साथ में आ गए, तो सोच लो उन 100 करोड़ का क्या होगा? इसपर जब उनसे माफी मांगने के लिए कहा गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

इस विवादित भाषण के बाद सियासी घमासान जारी है। विपक्ष नेताओं ने कड़े शब्दों में इस भाषण की निंदा की। तो वहीं कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने वारिस पठान पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिन्ना इस तरह से ही बातें करते थे, जिस तरह से वारिस पठान कर रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि, इस देश में जिन्ना अभी पैदा नहीं होगा। जिन्ना को ना हिन्दू मानेगा, ना मुस्लमान मानेगा।

बता दें कि, कर्नाटक के गुलबर्ग में 15 फरवरी को एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ओवैसी को शेर और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं को शेरनियां बताया। भीड़ को भड़काते हुए वारिस ने कहा कि, हिंदुओं को हिलाना है न, मोदी-अमित साह की तख्त को गिराना है न? तो आवाज ऐसी बनानी है कि आवाज यहां से निकले और सीधे जाकर दिल्ली के अंदर गिरे।

हिंदुओं के खिलाफ दिए गए भड़काऊं भाषण पर जब मांफी मांगने के लिए कहा गया तो, पठान ने कहा कि, उन्होंने जो भी कहा वह संविधान के दायरे में रहकर कहा। जो लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वह कानून के खिलाफ कर रहे हैं जबकि बीजेपी हम लोगों को 130 करोड़ लोगों से अलग करने की कोशिश कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपना बयान वापस लेते हैं या माफी मांगते हैं, तो उन्होंने कहा कि, क्यों? आप उसे कैसे समझते हैं यह आपकी मानसिकता है। मैंने जो बोला है संविधान के दायरे में बोला है। उनके इस बयान को लेकर पूणे में शिकायत भी दर्ज की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...