कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पटेल मे ट्वीट कर ये जानकारी दी है।अहमद पटेल ने ट्वीट में हाल ही में अपने संपर्क में आए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
अहमद पटेल ने लिखा कि- “मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं, मैं अपील करता हूं कि जो लोग भी हाल में मेरे संपर्क में आए हैं वह सेल्फ आईसोलेट हो जाएं।”
I have tested positive for Covid19. I request all those who came in close contact with me recently, to self isolate
— Ahmed Patel Memorial (@ahmedpatel) October 1, 2020
एमएलए अरविन्द स लवली ट्वीट करके कहा दुआ है कि आपकी तबीयत जल्दी ठीक हो जाए। जल्दी ठीक हो जाओ सर।
Wishing you a speedy recovery. Get well soon sir.
— Arvinder S. Lovely (@ArvinderLovely) October 1, 2020
शाह नवाज ने ट्वीट करके कहा जल्द ठीक हो जाओ
Get well soon sir
— Shah Nawazkhan (@ShahNawazKhanMM) October 1, 2020
एमएलए मदन प्रजापत ने ट्वीट करके कहा मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— Madan Prajapat (@MadanPrajapat_) October 1, 2020
पंकज शर्मा ने ट्वीट करके कहा अहमद भाई, आपके जल्दी कोरोना-मुक्त होने की कामना करता हूं.
अहमद भाई,
आपके जल्दी कोरोना-मुक्त होने की कामना करता हूं.— Pankaj Sharma पंकज शर्मा (@Pankaj___Sharma) October 1, 2020
आप को बता दें कि देश में कोरोना के 86,821 नये मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 63 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 52,73,201 लोग अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की दर 83.53 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 63,12,584 हो गई है।
वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से और 1,181 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 98,678 हो गई है। वही देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के 9,40,705 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 14.90 प्रतिशत हैं।