1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गोगोई के राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

गोगोई के राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोगोई के राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर कांग्रेस प्रवक्ता  रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकारों से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि, देश की न्यायपालिका, सरकार और प्रशासन के खिलाफ देश की जनता का आखिरी हथियार है। आज पूरे देश में उसकी स्वतंत्रता पर प्रश्न चिन्ह उठ गया है।

साथ ही रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि, रंजन गोगोई ने ट्रिब्यूनल की नियुक्तियों का मुकदमा सुनते हुए कहा था कि, पोस्ट रिटायरमेंट जॉब जो जजों को दी जाती हैं वो प्रजातंत्र पर धब्बा है। सरकार कहना क्या चाहती है कि बी लॉयल यानि लॉयल( ईमानदार) बनो या जज लोया बन जाओ।

तो वहीं, इस बात पर भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, रंजन गोगोई ने कहा कि, मैं कल दिल्ली जाऊंगा। पहले मुझे शपथ लेने दीजिए फिर मैं मीडिया से विस्तार से बात करूंगा। कि मैंने यह क्यों स्वीकार किया और मैं राज्यसभा क्यों जा रहा हूं। बता दें कि, पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राष्ट्रपति कोविंद द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया है।

आपको बता दें कि, रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट की उस पांच सदस्यीय पीठ के अध्यक्ष थे जिसने नौ नंवबर 2019 को संवेदनशील अयोध्या विवाद पर फैसला सुनाया था। बाद में वह उसी महीने में वह रिटायर हो गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...