केरल पुलिस की विशेष सशस्त्र पुलिस बटालियन की 25 राइफल और 12061 जिंदा कारतूस गायब हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि, इन आरोपों पर सीएम का दृष्टीकोण बहुत संदिग्ध है।
कैग की रिपोर्ट पर कांग्रेस के विधायक पीटी थॉमस ने कहा कि, इन आरोपों पर सीएम का दृष्टीकोण बहुत संदिग्ध है। उन्हें यह बताना चाहिए कि सरकार को इन घटनाओं की जानकारी है या नहीं।
इसके आगे कांग्रेस विधायक थॉमस ने कहा कि, अगर केरल के सीएम को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा को डीजीपी के पद से हटा दिया जाना चाहिए और इस मामले की सीबीआई जैसी राष्ट्रीय एजेंसी से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, यदि धोखाधड़ी सरकार की जानकारी में की गई है तो मुख्यमंत्री एक मिनट के लिए भी इस पद पर बने रहने के हकदार नहीं है।