मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित के दौरान कहा कि, कांग्रेस का वचनपत्र हमारे लिए पवित्र पाठ है। हमारी सरकार एक- एक वचन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि, यदि लोगों को कहीं कोई भी समस्या आई तो आपकी लड़ाई मैं आप लो के साथ लड़ेंगे।
इसी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, अगर प्रदेश में किसी को भी कोई परेशानी होती है तो उसके साथ मैं खड़ा हूं। आपकी ढाल भी और आपकी तलवार भी मैं बनूंगा। अगर हमारी पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में सभी वादे पूरे नहीं होते हैं, तो सोचें कि आप अकेले नहीं हैं और आपके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सड़कों पर उतरेगा।
बता दें कि, हाल ही
में दिल्ली चुनाव के आए नतीजे से कांग्रेस नेताओं में घमासान जारी है। वहीं कई
दिग्गज नेताओं ने पार्टी से तीखे सवाल भी किए। कई नेताओं ने कहा कि, यह हमारी
पार्टी के लिए बहेद सोचने की बात है। साथ ही यह भी कहा कि, देश में बदलाव की हवा
चल रही है और आज के लोग राष्ट्रवाद के मुद्दें और अपनी जरूरत के मुद्दे पर सरकार
चुन रहे हैं।