बड़वानीः शहर के कालका माता मंदिर के पास सिवरेज लाईन और पेयजल लाईन पास पास होने नलों में दूषित गंदा और बदबूदार पानी आया। इसका कारण सिवरेज लाइन लीकेज होकर पास से गुजर रही पेयजल लाइन में मिल रही थी। इस लीकेज लाइन से बुधवार को घरों के नलों में पानी सप्लाई किया गया।
कांग्रेसी पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर नगर पालिका के अधिकारियो को सूचित किया। वहीं नगर पालिका और सिवरेज कंपनी हाय हाय के नारे लगाकर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे नपा के सब इंजिनियर को समस्या से अवगत कराया। वहीं एमपीयूडीसी के इंजिनियर चंद्रजीत सिंह को सिवरेज कार्य में बरती जा रही लापरवाही से अवगत कराया और नलों में आया गंदा व बदबूदार पानी पीने को कहा।
एमपीयूडीसी के इंजिनियर ने भी निर्माण कंपनी की गलती मानी और सुधार के निर्देश दिए। भी नपा सब इंजिनियर पुष्पराज अजनारे ने तत्काल लीकेज लाइन में सुधार काम शुरू कराया। साथ ही सुधार होने तक टैंकर से पानी वितरण का आश्वाशन दिया।
वहीं विधायक राजन मंडलोई भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने नपा इंजिनियर और एमपीयूडीसी इंजिनियर से बात की और सिवरेज कंपनी की लापरवाही पर रोष जताया। विधायक से चर्चा के बाद नपा ने तत्काल लाइन में सुधार काम शुरू किया। इस दौरण बड़ी संख्या में कांग्रेसी और रहवासी मौजूद रहे।
बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट