14 फरवरी को पुलवामा हमले का बरसी था, इस मौके पर जहां लोगों ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली दी तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल खड़े कर दिए। उनके सवाल के बाद लोगों ने जमकर आलोचना की, अब कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज ने राहुल का समर्थन करते हुए एक विवादित बयान दिया है।
उदित राज ने कहा है कि 2024 में चुनाव से पहले पुलवामा अटैक हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए मोदी सरकार ने 40 जवानों की जान का सौदा किया। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, चुनाव से पहले भी पुलवामा जैसा कोई नृशंस हमला हो सकता है। उन्होंन ट्वीट करते हुए कहा कि, जो लोग सत्ता पाने के लिए गुजरात में नरसंहार करवा सकते हैं, वो सत्ता बनाए रखने के लिए 40 जवानों की जान का सौदा भी कर सकते हैं। इनके लिए देशभक्ति और राष्ट्रवाद जनता को भरमाने का एक टूल भर है।
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि, सोशल मीडिया पर राष्ट्रवाद का प्रचार करने वाले लोग अक्सर उच्च जाति के होते हैं और जिन सैनिकों को मुख्य रूप से हमले में अपनी जान गंवाई वे SC/ST/OBC समुदायों में आते हैं। हाशिए पर खड़े समुदायों को सत्ताधारी सवर्णों की देशभक्ति की कीमत चुकानी पड़ती है।
वहीं, उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि, राहुल जी ने बहुत की मालू सवाल किया है। पूरे देश को पूछना चाहिए इनसे कि पुलवामा हमले में क्या सच्चाई है। जब 14 फरवरी 2019 को ये हुआ तो बीजेपी के कार्यकर्ता पूरे देश में कैंडल मार्च निकलने लगे। ये विपक्ष का काम है। पक्ष का काम हो तुरंत पता लगाना। पक्ष-विरक्ष दोनों के काम को बीजेपी ने अपने ऊपर ले लिया औऱ उससे चुनाव जीते जो राहुल जी ने उठाया है। हम पूरा समर्थन करते हैं। जांच गोवी चाहिए वरना 2024 से पहले भी ऐसा कुछ होगा इस देश में।