राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 130 करोड़ भारतीयों का जिक्र किया था। अब उसी को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है और इसी बहाने उन्होंने CAA-NRC कानून पर भी तंज कसा है।
दरअसल थरूर ने ट्वीट किया, राम मंदिर के बारे में बात करते हुए कल प्रधानमंत्री मोदी ने 130 करोड़ भारतीयों को बधाई दी।
लेकिन संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े के अनुसार 2020 के मध्य तक भारत की अनुमानित आबादी 1,38,00,04,385 है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर चूक अनजाने में हुई तो ‘‘सुधार करने से आश्वासन’’ मिलेगा।
थरूर ने कहा, सीएए/एनआरसी के बाद आठ करोड़ लोगों को भूल जाना चिंता का विषय है और अगर यह अनजाने में हुआ है तो सुधार करने से आश्वासन मिलेगा।