दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरंविद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने दिल्ली का जनता का शुक्रिया अदा किया और कहा कि, दिल्ली वासियों ने जो आप पर विश्वास दिखाया है उसे काभी नहीं टूटने देगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हम होंगे कामयाब एक दिन गाना गया। इस बीच कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट के जारिए केजरीवाल सरकरा पर तंज कसा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, अतीत हमारा था, आज आपका है और भविष्य हमारा होगा।
बता दें कि, दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव की वोटिंग हुई और ग्यारह फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचंड बहुमत से शानदार जीत दर्ज की। आप को 70 में से 62 सीटें मिली। तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आठ सीटें पर ही सिमट गई। कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव की तरह खाता तक नहीं खोल पाई।