सोनिया गांधी की तबीयत देर रात अचानक खराब हो गई। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के गांगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां, उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि इस दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उनके साथ अस्पताल में मौजूद है। खबरों की माने तो सोनिया गांधी को पेट दर्द की शिकायत थी जिसके लिए वह चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं।
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है जिसके चलते वह राजनीति में भी ज्यादा सक्रिय नजर नहीं दिख रही है। 1 फरवरी को हुए बजट सत्र से भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दूरी बनाई थी। वहीं, दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने अभी तक किसी रौली को संबोधित नहीं किया है। बीते साल सोनिया गांधी स्वास्थ्य जांच के लिए विदेश भी होकर आईं थी।
गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी को एक बार फिर पार्टी की बागडोर संभालनी पड़ी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के कुछ ही महीने बाद कांग्रेस कार्यसमिति ने सोनिया गांधी को नया कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष चुना गया।