1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कांग्रेस का दावा: कमलनाथ के पास पूर्ण बहुमत, नहीं झुकेंगे

कांग्रेस का दावा: कमलनाथ के पास पूर्ण बहुमत, नहीं झुकेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस का दावा: कमलनाथ के पास पूर्ण बहुमत, नहीं झुकेंगे

एमपी की राजनीति में एक के बाद एक ट्विस्ट आते जा रहे है, ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद से ही कांग्रेस में उठापठक सी मच गयी है, सिंधिया के बाद इस्तीफा देने का एक दौर सा शुरू हुआ और रात होते होते 22 इस्तीफे हो गए लेकिन एक बार फिर कांग्रेस के नेताओं के बयान ने राजनीति में ट्विस्ट ला दिया है।

दरअसल कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई जिसमे 88 उनके वही 4 निर्दलीय विधायक थे, बैठक के बाद कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने दावा किया की सिंधिया ने झूट बोलकर विधायकों के इस्तीफे लिए है। इतना ही नहीं शोभा ओझा ने तो बहुमत होने तक का दावा किया है और खबर आ रही है कि कमलनाथ ने 3 नेताओं को बागी विधायकों को मनाने के लिए तैयार किया है और कुछ विधायक सम्पर्क में आये भी है।

शोभा ओझा ने कहा की राज्य सभा भेजने के नाम पर विधायकों के इस्तीफे करवाए गए लेकिन सिंधिया के बीजेपी में जाने की खबरों से वो नाराज है और वो जल्द अपनी पार्टी में वापिस शामिल हो जायेगे वही कमलनाथ भी इतनी जल्दी हथियार डालने को तैयार नहीं है। उन्होंने साफ़ कह दिया है की सभी विधायकों से बात की जायेगी और विधानसभा में बहुमत साबित किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...