1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. बीजेपी सरकार पर कांग्रेस का हमला, मुकेश नायक बोले- अब जनता करेगी अंतिम फैसला

बीजेपी सरकार पर कांग्रेस का हमला, मुकेश नायक बोले- अब जनता करेगी अंतिम फैसला

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं और मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अब अंतिम फैसला जनता करेगी और वही सरकार को जवाब देगी।

By: Nivedita 
Updated:
बीजेपी सरकार पर कांग्रेस का हमला, मुकेश नायक बोले- अब जनता करेगी अंतिम फैसला

भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बीजेपी सरकार और उसके मंत्रियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सरकार का प्रभाव बढ़ गया है और अब कांग्रेस को केवल जनता के निर्णय पर भरोसा है।

लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

मुकेश नायक ने कहा कि निर्वाचन आयोग, पुलिस, प्रशासन और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं पर सरकार का प्रभाव होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जनता की अदालत ही सबसे बड़ा फैसला करेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में वर्तमान समय में हिंसा और तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है, जिसका असर कई क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है।

दतिया की घटना का किया जिक्र

कांग्रेस नेता ने दतिया में सामने आई एक वायरल घटना का उल्लेख करते हुए मंत्री की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज और विशेषकर युवाओं के बीच गलत संदेश पहुंचाती हैं। नायक ने आरोप लगाया कि यदि जनप्रतिनिधियों से जुड़े लोग ऐसे मामलों में संवेदनशीलता नहीं दिखाते तो इससे लोकतांत्रिक मूल्यों पर असर पड़ता है।

 

युवाओं के लिए गलत उदाहरण बताया

मुकेश नायक ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों का व्यवहार समाज के लिए उदाहरण होता है। उन्होंने कहा कि हिंसा या दबाव की राजनीति को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

रहीम के दोहे के जरिए साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने अपनी बात रखते हुए रहीम के प्रसिद्ध दोहे का उल्लेख किया और कहा कि व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में सुधार करना कठिन हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की व्यवस्थाएं लगातार कमजोर हो रही हैं और इसका जवाब आने वाले समय में जनता देगी।

जनता के फैसले पर जताया भरोसा

मुकेश नायक ने कहा कि सरकार और मंत्रियों की कार्यशैली का अंतिम मूल्यांकन जनता ही करेगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता अपने मत के माध्यम से सरकार को जवाब देगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...