पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) : जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से इस महत्वपूर्ण विषय से जोड़ना रहा। इस अवसर पर आयोजित ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने जल संरक्षण के महत्व को अपनी कल्पनाशीलता और विचारों के माध्यम से प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।
ड्राइंग प्रतियोगिता में गोपी वरवाडे ने प्रथम, ओम कलमधाड़ ने द्वितीय तथा युक्तिशा धांडोले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में हर्षद बोकड़े प्रथम, युगांत धनोरकर द्वितीय तथा परिक्षा मेश्राम तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट