1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम योगी : 500 साल बाद आया है मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक मौका

सीएम योगी : 500 साल बाद आया है मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक मौका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी : 500 साल बाद आया है मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक मौका

अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन से पहले आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे हैं। खुद पीएम मोदी इस आयोजन में आने वाले है तो यह सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

आज उन्होंने यहां भूमि पूजन के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया, इसके अलावा अधिकारियों के साथ बैठक की। सुरक्षा और कोरोना वायरस को देखते हुए निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी मंदिर में आरती की। इससे पहले उन्होंने तैयारिया का जायजा लिया।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 500 साल बाद ऐतिहासिक मौका आया है।

आपको बता दे, अयोध्या में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से राम मंदिर का भूमि पूजन किया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी हनुमानगढ़ी जाएंगे और पूजा करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...