1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. राम मंदिर ट्रस्ट पर उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को दी बधाई

राम मंदिर ट्रस्ट पर उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को दी बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राम मंदिर ट्रस्ट पर उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में भव्य एवं दिव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आज ट्रस्ट की घोषणा करने के बाद अब सरकार पूरी करह ऐक्टिव हो गई है। गृह मंत्री अमित शाहन ने ट्रस्ट में कितने लोग शामिल होंगे इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे जिसमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा। अब उद्धव ठाकरे ने इस फैसले पर पीएम मोदी को बधाई दी है।

शिवसेना सुप्रीमो और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए पीएम मोदी को बधाई दी, उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण करने का निर्णय देश के सर्वोच्च न्यायालय ने दिया है और इस निर्णय को लागू करना यह सरकार का कर्तव्य ही था।

महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण करने का निर्णय देश के सर्वोच्च न्यायलय ने दिया है। इस निर्णय को लागू करना यह केंद्र सरकार का कर्तव्य ही था। प्रधानमंत्री मोदी ने न्यायलय के निर्णय को लागू करने का कर्तव्य निभाया, इसके लिए उनका अभिनंदन।

बताते चलें कि आज लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार, सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रस्ट अयोध्या में भगवान श्रीराम की तीर्थस्थली पर भव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण और उससे संबंधित विषयों पर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...