1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम ठाकरे : सुशांत सिंह राजपूत का केस पुलिस सुलझा लेगी, पढ़े

सीएम ठाकरे : सुशांत सिंह राजपूत का केस पुलिस सुलझा लेगी, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम ठाकरे : सुशांत सिंह राजपूत का केस पुलिस सुलझा लेगी, पढ़े

सुशांत सिंह राजपूत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मुंबई पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि वो जांच करने में सक्षम है और दोषियों को सामने ला सकते है।

दरअसल एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस की एफआईआर दर्ज नहीं कर पाई है और इस बीच सुशांत मामले की सीबीआई जांच की मांग उठती जा रही है।

कल खुद बिहार बीजेपी के बड़े नेता सुशील मोदी ने ये आरोप लगाए थे कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है और जल्द से जल्द जांच सीबीआई को दी जाए।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सुशांत के मामले पर कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें सूली पर लटकाए बिना हम चुप नहीं बैठेंगे लेकिन आरोप सिर्फ राजनीति करने के लिए लगाए जा रहे होंगे तो वे गलत हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...