1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम शिवराज : मास्क न लगाने पर मंत्री, जनप्रतिनिधियों पर भी होगी कार्रवाई

सीएम शिवराज : मास्क न लगाने पर मंत्री, जनप्रतिनिधियों पर भी होगी कार्रवाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम शिवराज : मास्क न लगाने पर मंत्री, जनप्रतिनिधियों पर भी होगी कार्रवाई

एमपी में कोरोना का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दे कि प्रदेश में सीएम शिवराज सहित चार मंत्री और आठ विधायक अब तक इस बीमारी से पीड़ित हो गए है।

प्रदेश के सीएम इस वक्त अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत स्थिर है। वो अस्पताल से ही काम कर रहे है और वही से जरुरी फाइल निपटा रहे है।

कल इस बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मास्क के उपयोग को आवश्यक बताते हुए साफ किया है कि मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह मुख्यमंत्री, मंत्री या सांसद ही क्यों न हों।

उन्होंने यह भी कहा है कि मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से उपयोग करके ही हम कोरोना संक्रमण पर पूरा नियंत्रण कर पाएंगे।

लॉकडाउन खुलने पर अगर इसका पालन नहीं किया जाता है, तो फिर से संक्रमण फैल जाएगा या सारी मेहनत बेकार हो जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...