1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम नीतीश का बड़ा बयान : परिवार मांग करे तो CBI जांच की सिफारिश होगी

सीएम नीतीश का बड़ा बयान : परिवार मांग करे तो CBI जांच की सिफारिश होगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम नीतीश का बड़ा बयान : परिवार मांग करे तो CBI जांच की सिफारिश होगी

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल लगातार सुशांत के मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग जोर पकड़ रही है।

इसी बीच आज बिहार के सीएम नितीश ने कहा कि अगर सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मांग करे, तो वह इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे।

आपको बता दे, जब तक राज्य सरकार परिवार या वादी की मांग के आधार पर सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं करेगी, तब तक सीबीआई किसी भी मामले में हस्तक्षेप नहीं करती है।

वहीं महाराष्ट्र के सीएम ने कहा है कि पुलिस सक्षम है और सीबीआई जांच की कोई जरुरत नहीं है ऐसे में अब बिहार सरकार जांच की सिफारिश कर सकती है।

ज्ञात हो,  सुशांत सिंह के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों समेत छह लोगों के खिलाफ 25 जुलाई को आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत शिकायत दर्ज करवाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...