1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. सीएम केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को बनाया निशाना, अपनी पार्टी को बताया बेहतर

सीएम केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को बनाया निशाना, अपनी पार्टी को बताया बेहतर

CM Kejriwal targeted BJP and Congress, told his party better... अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal)ने उत्तराखंड(Uttarakhand) की राजनीति पर अपना बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में राज्य की सियासत, पार्टी के चुनाव मुद्दों और  उत्तराखंड की रणनीति पर बयान प्रकट किए।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को बनाया निशाना, अपनी पार्टी को बताया बेहतर

रिपोर्ट:खुशी पालउ

उत्तराखंड: हाल ही में सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के CM केजरीवाल(Kejriwal) और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की राजनीति पर अपना बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में राज्य की सियासत, पार्टी के चुनाव मुद्दों और  उत्तराखंड की रणनीति पर बयान प्रकट किए।

सीएम केजरीवाल का बयान   

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनो को आड़े-हाथो के लिया। उन्होंने दोनो ही पार्टियों के कार्यो का ब्योरा लिया और जनता को बताया कि वह इस पार्टियों से कैसे अलग है और अगर वह चुनाव जीतते है तो राज्य में क्या करेंगे। इसके अलावा कहा कि कोई भी चुनाव उम्मीदों पर लड़ा जाता है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने 10-10 साल तक सत्ता में रह कर उत्तराखंड को लूटने के सिवाए कोई काम नहीं किया है।

केजरीवाल: पहाड़, नदी, जंगल बर्बाद किए

उन्होंने कहा कि पार्टियों की लूट इतनी बढ़ गई कि पहाड़, नदी, जंगल बर्बाद कर दिए हैं। प्रदेश पर 60 हजार करोड़ कर्ज का बोझ बढ़ गया है। 20 साल तक जब स्कूल और अस्पताल ठीक नहीं हुए, कॉलेज और विश्वविद्यालय नहीं खोले तो कर्ज कैसे बढ़ा। इस पैसे से नेताओं ने बड़ी-बड़ी संपत्ति बनाने के साथ स्विस बैंक में ले गए। आप ने गांव-गांव में स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक बनाने की बात कही है। दिल्ली में दो करोड़ लोगों का शत प्रतिशत इलाज का खर्चा दिल्ली सरकार देती है।

केजरीवाल: उत्तराखंड से किए वादे, बिमारी करेंगे दूर

इसके अलावा उन्होंने अपनी बात को आगे कहते हुए बोला कि वह उत्तराखंड के लोगों से वादा करते है कि सभी बामीरियों का इलाज हम करेंगे। हम हवा में वादे नहीं करते हैं, काम करके दिखाते हैं। केजरीवाल ने कहा कि आप उत्तराखंड में पहली बार चुनाव लड़ रही है। पार्टी कितनी सीटें जीतेगी। यह कहना मुश्किल है। नई पार्टी को हमेशा कमत्तर आंका जाता है। लेकिन आप को जनता को अच्छा समर्थन मिल रहा है। चुनाव में जनता का जो भी जनादेश आएगा वह हमारे लिए सिर माथे पर होगा।

केजरीवाल: विकास का एजेंडा नहीं था दोनो पार्टियों का…

भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा व कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है। उत्तराखंड में आप कह रही है कि हमने दिल्ली में स्कूल व अस्पताल ठीक किए हमको वोट दें। क्या कांग्रेस कह सकती है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब में स्कूल व अस्पताल ठीक किए। हमको वोट दो, इसी तरह भाजपा कह सकती है कि मध्य प्रदेश और जहां भी उनकी सरकार है वहां स्कूल और अस्पताल ठीक किए। नहीं कह सकते हैं।

उत्तराखंड में कांग्रेस पांच इन्होंने लूट लिया है अब हमारी बारी है के नाम पर वोट मांग रही है। भाजपा के लोग कह रहे हम छह महीने पहले आए। अभी हमारा समय पूरा नहीं हुआ एक मौका दो। दोनों दलों के पास लूटने के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। आप के सिवाए कोई भी दल मुद्दों की बात नहीं कर रहा है। सिर्फ एक दूसरे के खिलाफ गाली गलौच कर रहे हैं। इससे जनता कोई लेना देना नहीं है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...