मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना योद्धा डाॅक्टर जावेद अली के परिवार को खुद उनके घर पर जाकर एक करोड़ रूपये की सहायता राशि दी है।
संविदा पर तैनात करीब 42 वर्षीय डॉक्टर जावेद अली का कोविड-19 के चलते 20 जून को निधन हो गया था।
उनके परिवार से मुलाकात की तस्वीरों को केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।
उन्होंने लिखा, कोरोना काल में हमारे डॉक्टर्स अपनी जान की परवाह किए बग़ैर दिन-रात मरीज़ों का इलाज कर रहे हैं।
ऐसे ही एक कोरोना वॉरियर डॉक्टर जावेद अली जी का हाल ही में कोरोना से निधन हो गया था। आज उनके परिवार से मिलकर ₹1 करोड़ की सहायता राशि दी। भविष्य में भी उनके परिवार का ख़्याल रखेंगे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर कोरोना से निपटने में थोडे-थोड़े हम लोग कामयाब नजर आ रहे हैं।