1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने में नामांकन भूले CM केजरीवाल

रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने में नामांकन भूले CM केजरीवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने में नामांकन भूले CM केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है और सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। जहां आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है तो वहीं बीजेपी और कांग्रेस ने भी अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं। आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नामांकन दाखिल करने वाले थे। लेकिन रोड शो में लेट होने की वजह से समय पर नामांकन करने नहीं पहुंचे। जिस कारण कल सीएम केजरीवाल नॉमिनेशन करने जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली से अपना नामांकन दाखिल करने वाले थे। लेकिन इससे पहले सीएम रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने वाले थे। अरविंद केजरीवाल अपने सिविल लाइन स्थित घर से तकरीबन सुबह 10.30 बजे निकलें। घर से निकलने के बाद केजरीवाल सुबह 11.30 बजे के आसपास मंदिर मार्ग के पास स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा की।

इसके बाद वाल्मीकि मंदिर से ही अरविंद केजरीवाल ने रोड शो की शुरूआत की। रोड शो का रूट-वाल्मीकि मंदिर-पंचकूइयां मार्ग-सीपी इनर सर्किल-सीपी आउटर सर्किल- बाबा खड़ग सिंग मार्ग होते हुए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास खत्म होना था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...