1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. CM डॉ. मोहन यादव दतिया को देंगे ₹532 करोड़ की विकास सौगात, सिंध नदी सेतु का लोकार्पण

CM डॉ. मोहन यादव दतिया को देंगे ₹532 करोड़ की विकास सौगात, सिंध नदी सेतु का लोकार्पण

दतिया में 21 फरवरी को CM डॉ. मोहन यादव ₹532 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। सिंध नदी पर नया सेतु, 53 कार्यों का लोकार्पण और 21 का भूमिपूजन।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
CM डॉ. मोहन यादव दतिया को देंगे ₹532 करोड़ की विकास सौगात, सिंध नदी सेतु का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 फरवरी को दतिया जिले की सेवढ़ा तहसील में आयोजित कार्यक्रम में जिले को ₹532 करोड़ के विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। इस अवसर पर सिंध नदी पर नव निर्मित सेतु का लोकार्पण प्रमुख आकर्षण होगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आवागमन में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

53 कार्यों का लोकार्पण, 21 का भूमिपूजन-शिलान्यास

कृषि उपज मंडी प्रांगण, सेवढ़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री- ₹299.32 करोड़ की लागत से पूर्ण 53 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, और ₹233.24 करोड़ की लागत के 21 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे।

शिक्षा और अधोसंरचना को मजबूती

कार्यक्रम में सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसई सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं से शिक्षा, सड़क-संपर्क, सार्वजनिक सुविधाओं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।

धार्मिक स्थलों पर पूजन-अर्चन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम से पूर्व सनकुआ धाम के समीप स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में पूजन-अर्चन भी करेंगे।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम

इन विकास कार्यों से दतिया और सेवढ़ा क्षेत्र में- बेहतर यातायात और कनेक्टिविटी, शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार, रोज़गार और व्यापार को प्रोत्साहन, और सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार जैसे बहुआयामी लाभ मिलने की उम्मीद है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...