1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026 में शामिल होंगे CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026 में शामिल होंगे CM डॉ. मोहन यादव

सम्मेलन का उद्देश्य एआई आधारित शासन, तकनीक और प्रौद्योगिकी में अकादमिक-उद्योग समन्वय को सुदृढ़ करना है। राज्य सरकार एआई को नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और कुशल शासन की आधारशिला के रूप में स्थापित करने के लिए ठोस पहल कर रही है।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026 में शामिल होंगे CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 15 जनवरी को भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026 में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे एआई-सक्षम शासन और आर्थिक परिवर्तन के लिए मध्यप्रदेश का रणनीतिक रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन का आयोजन “AI-enabled Governance for an Empowered Bharat” थीम पर राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा IndiaAI Mission के सहयोग से किया जा रहा है।

एआई को नागरिक-केंद्रित शासन की आधारशिला बनाने की दिशा में कदम

सम्मेलन का उद्देश्य एआई आधारित शासन, तकनीक और प्रौद्योगिकी में अकादमिक-उद्योग समन्वय को सुदृढ़ करना है। राज्य सरकार एआई को नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और कुशल शासन की आधारशिला के रूप में स्थापित करने के लिए ठोस पहल कर रही है।

‘मध्यप्रदेश इनोवेशन एक्सपो’ का शुभारंभ

कांफ्रेंस के दौरान मध्यप्रदेश इनोवेशन एक्सपो का उद्घाटन किया जाएगा। एक्सपो में IndiaAI Pavilion, मध्यप्रदेश Pavilion, Startup Showcase, Hackathon Arena और Startup Competition शामिल होंगी। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अपर सचिव एवं IndiaAI के सीईओ अभिषेक सिंह तथा IIT Indore के निदेशक सुहास एस. जोशी संबोधित करेंगे।

‘AI for People, Planet and Progress’ पर राज्य का विजन

अपर मुख्य सचिव (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) संजय दुबे द्वारा “AI for People, Planet and Progress – Madhya Pradesh Roadmap to Impact” विषय पर राज्य का प्रमुख एआई विजन प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य सचिव अनुराग जैन भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की स्पेसटेक नीति का लोकार्पण किया जाएगा, साथ ही विभिन्न MoUs, नवाचार और युवा एआई पहलों से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं होंगी।

तीन उच्चस्तरीय थीमैटिक सत्रों में विशेषज्ञों का मंथन

सम्मेलन में तीन उच्चस्तरीय थीमैटिक सत्र आयोजित होंगे-

  • Technology-led Governance for All

  • AI for Economic Growth and Social Good

  • Resilience, Innovation and Digital Infrastructure

इन सत्रों में Digital India-BHASHINI, UIDAI, NeGD, विभिन्न राज्य सरकारों तथा Google, Microsoft, Deloitte और EY जैसे अग्रणी संगठनों के विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही MP Innotech Startup Pitch Contest और उज्जैन महाकुंभ हैकाथॉन के विजेताओं की घोषणा भी की जाएगी।

इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की दिशा में अहम पड़ाव

मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026, आगामी इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस वैश्विक शिखर सम्मेलन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने France AI Action Summit में की थी। यह सम्मेलन 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें जिम्मेदार, समावेशी और प्रभाव-संचालित एआई के भविष्य पर वैश्विक मंथन किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...