1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्व. गुरकीरत के परिजनों से की बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्व. गुरकीरत के परिजनों से की बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

कनाडा में पढ़ाई करने वाले छात्र गुरकीरत सिंह की मौत से व्यथित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्व. गुरकीरत के परिजनों से की बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन निवासी स्व. गुरकीरत मनोचा के परिजनों से फोन पर चर्चा कर कनाडा में हुई असामयिक दु:खद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के होनहार छात्र की मृत्यु से उनका हृदय व्यथित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों को स्व. गुरकीरत के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण रूप से सहायता करने का आश्वस्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...