1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP NEWS: सीएम डॉ. मोहन यादव ने चाणक्य के माध्यम से बताई सिविल सर्विस की भूमिका

MP NEWS: सीएम डॉ. मोहन यादव ने चाणक्य के माध्यम से बताई सिविल सर्विस की भूमिका

....

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
MP NEWS: सीएम डॉ. मोहन यादव ने चाणक्य के माध्यम से बताई सिविल सर्विस की भूमिका

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस पर लोक सेवकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोक सेवकों से आह्वान किया कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन प्रगति, गरीबों के उत्थान और प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोक-कल्याण के प्रयासों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि लोक-सेवकों के कठिन परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

उन्होंने सभी लोक-सेवकों से विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया है। बता दें कि सिविल सर्विस डे पर RCVP प्रशासन अकादमी, भोपाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सिविल सर्विसेस का सबसे बड़ा उदारहण 2200 साल पहले मिलता है। जब चाणक्य ने चंत्रगुप्त को ढूंढ कर राजा बनाया था। उन्होंने चाणक्य के माध्यम से सिविल सर्विसेस की वर्किंग और इंर्पोटेंस को समझाया।

मुख्य सचिव ने किया स्वागत

वहीं मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने तीन बातों को मुख्य बताया था डिग्निटी, इंटर​ग्रिटी, इनकरप्टिविलिटी। इस अवसर नवाचार की श्रेणी में मुख्यमंत्री उत्कृष्ठता पुरस्कार वितरित किए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...