1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली मेट्रो में सफर कर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया ग्रीन मोबिलिटी का संदेश

दिल्ली मेट्रो में सफर कर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया ग्रीन मोबिलिटी का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक मेट्रो से सफर कर ग्रीन मोबिलिटी का संदेश दिया। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के लिए जरूरी बताया।

By: BS Yadav 
Updated:
दिल्ली मेट्रो में सफर कर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया ग्रीन मोबिलिटी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और ईंधन बचत की अपील के लिए सार्थक पहल से लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान दिल्ली मेट्रो से शिवाजी स्टेडियम तक मेट्रो ट्रेन से सफ़र किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव में गीन मोबिलिटी अर्थात पर्यावरण अनुकूल परिवहन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण और यातायात प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण में मेट्रो जैसे साधन समय की बचत करते के साथ ईंधन की खपत को कम करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान दिल्ली मेट्रो में सफर कर ग्रीन मोबिलिटी और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक मेट्रो ट्रेन से यात्रा की और यात्रियों के साथ संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और ईंधन बचत के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रेरित होकर वे स्वयं भी इस दिशा में प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो जैसी आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था न केवल यातायात दबाव को कम करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उन्हें अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के दौर में ट्रैफिक जाम और बढ़ते कार्बन उत्सर्जन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सार्वजनिक परिवहन सबसे प्रभावी समाधान है।

ad

ad

डॉ. यादव ने कहा कि मेट्रो जैसे साधन समय की बचत करने के साथ-साथ ईंधन की खपत को कम करते हैं और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मददगार साबित होते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली मेट्रो की समयबद्धता, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की आधुनिक परिवहन व्यवस्थाओं का विस्तार देश के अन्य शहरों में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार भी नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” जल्द शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठित, सुविधाजनक और सुरक्षित बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि भोपाल में मेट्रो सेवा की शुरुआत हो चुकी है और इंदौर व भोपाल में मेट्रो परियोजनाओं का विस्तार तेजी से जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए सार्वजनिक परिवहन को जीवनशैली का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...